ॐ नमः शिवाय
जय मां कर्मा देवी
जय मां हरसिद्धि मैया
Niyamawali
भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति, सागर (मध्य प्रदेश)
नियम एवं शर्तें
- नियम 1: सदस्यता हेतु ₹101 रजिस्ट्रेशन शुल्क समिति के अधिकृत खाते में जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क प्राप्त होने पर ही सदस्यता पूर्ण मानी जाएगी।
- नियम 2: प्रत्येक एक रजिस्ट्रेशन पर अधिकतम 3 नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं। अर्थात एक सदस्यता के अंतर्गत कुल 4 व्यक्ति (1 सदस्य + 3 नॉमिनी) लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।
- नियम 3: सदस्य को किसी भी प्रकार का लाभ प्राप्त करने के लिए कम से कम 4 माह (चार माह) का लॉकिंग पीरियड पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
- नियम 4: लाभ प्राप्त करने के पश्चात सदस्य का यह दायित्व होगा कि वह निरंतर अन्य सदस्यों के सहयोग हेतु योगदान करता रहे। यदि कोई सदस्य लाभ प्राप्त करने के बाद आगे सहयोग नहीं करता है, तो उसकी सदस्यता स्वतः शून्य (रद्द) मानी जाएगी।
- नियम 5: सदस्यता प्राप्त करने के पश्चात किसी भी प्रकार की मासिक या अनिवार्य सहयोग राशि जमा करना आवश्यक नहीं होगा।
- नियम 6: सदस्य द्वारा जमा किया गया रजिस्ट्रेशन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापसी योग्य (Non-Refundable) नहीं होगा।
- नियम 7: यह रजिस्ट्रेशन शुल्क संस्था के प्रशासनिक कार्य, वेबसाइट संचालन, मेंटेनेंस, तकनीकी सुधार तथा जनकल्याण से संबंधित आवश्यक खर्चों के लिए उपयोग किया जाएगा।
- नियम 8: संस्था समाज सेवा, एकता एवं जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करेगी तथा किसी भी सदस्य को व्यक्तिगत आर्थिक लाभ प्रदान करना संस्था का उद्देश्य नहीं है।
- नियम 9: संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक, स्वास्थ्य, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, जिसकी जानकारी सदस्यों को वेबसाइट या अन्य माध्यमों से दी जाएगी।
- नियम 10: संस्था समाज के सभी वर्गों के प्रति समान भाव रखते हुए बिना किसी भेदभाव के कार्य करेगी।
- नियम 11: संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सहयोग, सुरक्षा, एकता एवं सामाजिक सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देना है।
- नियम 12: संस्था के कार्यों, योजनाओं एवं प्रशासनिक निर्णयों के संबंध में समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
- नियम 13: समिति को आवश्यकता अनुसार नियमों में संशोधन करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
* यह सदस्यता समाज सेवा एवं संस्था के सुचारु संचालन हेतु है।