karmadevirahatkosh.com

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति सागर, मध्य प्रदेश

सेवा, सहयोग और समाज उत्थान का संकल्प

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति सागर, मध्य प्रदेश एक सेवा-प्रधान सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सम्मानपूर्वक सहायता और मजबूत सहारा पहुँचाना है। हमारा विश्वास है कि जब समाज एकजुट होकर चलता है, तो कोई भी व्यक्ति संकट में अकेला नहीं रहता।

समाज से जुड़ाव

समिति का उद्देश्य समाज के हर बंधु को जोड़ना है, ताकि आवश्यकता के समय सहयोग तुरंत पहुँच सके। हम पारदर्शिता और विश्वास के साथ कार्य करते हैं जिससे समाज में एकता और भरोसा बना रहे।

सेवा एवं मार्गदर्शन

समिति समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार जैसे क्षेत्रों में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करती है, ताकि समाज का हर वर्ग आगे बढ़ सके।

हमारा उद्देश्य

समाज को संगठित और मजबूत बनाना, आर्थिक संकट में परिवारों का सहारा बनना, सेवा को धर्म मानकर कार्य करना, पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना

ॐ नमः शिवाय
श्री अमृत साहू​

संस्थापक

ॐ नमः शिवाय

जय माँ कर्मा देवी
जय माँ हरसिद्धि मैया, रानगिर
माता-पिता के चरणों में कोटि-कोटि नमन

जब-जब मैंने माँ का नाम लिखा,
कलम भी आदर से झुक उठी —
मानो चारों धाम स्वयं साक्षात उपस्थित हो गए।

संपूर्ण राष्ट्र के साहू समाज को मेरा सादर प्रणाम।
भोलेनाथ की अनंत कृपा, भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी के आशीर्वाद, माता-पिता के संस्कार, भाई के सहयोग और मार्गदर्शन, तथा मेरी टीम की निस्वार्थ दुआओं से मेरे मन में इस पुण्य कार्य का संकल्प जागृत हुआ — कि जीवन केवल अपने लिए नहीं, समाज की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए जिया जाए।

लगातार चार माह के कठिन परिश्रम, दिन-रात की साधना, टीम के नैतिक एवं आर्थिक सहयोग से यह पावन कार्य साकार हो सका।
कई बार रात के दो-दो बजे नींद खुल जाती थी, और मन एक ही आवाज देता था — “रुकना नहीं है, झुकना नहीं है, यह सेवा कार्य हर हाल में पूर्ण करना है।”

अपने लिए जिए तो क्या जिए — जीवन व्यर्थ हो जाएगा,
समाज के लिए जीना सीखो — जीवन सफल हो जाएगा।
बँटोगे तो बिखर जाओगे,
मिलकर रहोगे तो सँवर जाओगे।

दुनिया की छोटी-छोटी बातों में उलझना व्यर्थ है।
सबसे बड़ा धन है — अपना समाज, अपनी संस्कृति और अपने संस्कार।

सेवा ही सच्चा धर्म है, और एकता ही सबसे बड़ी शक्ति।

अमृत साहू

जिला सागर, मध्यप्रदेश

संस्थापक

मो. 9329050202

सेवा के स्तंभ

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत एक समर्पित टीम है। यह समिति हमारे संस्थापक, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सभी सहयोगी सदस्यों के विश्वास और प्रयास से संचालित होती है। हमारा लक्ष्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सम्मानपूर्वक सहयोग और मजबूत सहारा पहुँचाना है।

“समिति का प्रत्येक सदस्य समाज सेवा के संकल्प से जुड़ा है”
श्री अमृत साहू संस्थापक
सागर,जिला सागर मध्यप्रदेश

श्रीमति कृष्णा साहू सहसंस्थापक सागर जिला सागर मध्यप्रदेश

श्रीमति आरती साहू सचिव रहली जिला सागर मध्यप्रदेश

श्री योगेश साहू सहसंस्थापक मुआर देवरी जिला सागर मध्यप्रदेश

श्री सुमित कुमार साहू कोषाध्यक्ष गढ़ाकोटा जिला सागर मध्यप्रदेश (दैनिक भास्कर संवाददाता)

श्री सौरभ साहू, उपाध्यक्ष गाडरवारा जिला नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश

श्री डालमणि साहू, सदस्य सागर, जिला सागर मध्यप्रदेश

Gallery

सेवा के कुछ प्रेरणादायक क्षण

भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी जन कल्याण समिति सागर, मध्य प्रदेश